बस्तर

सशक्त पंचायत बनाने में सरपंच की अहम भूमिका- किरण देव
23-Aug-2025 10:09 PM
सशक्त पंचायत बनाने में सरपंच की अहम भूमिका- किरण देव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 23 अगस्त। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के आड़ावाल के सामुदायिक भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नवनियुक्त सरपंच संघ के पदाधिकारियों से भेंट व मुलाकात कर संघ के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा कर उनकी समस्या सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी नव नियुक्त सरपंच संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित कर कहा- सशक्त पंचायत बनाने में सरपंच की अहम भूमिका होती है। अपने अपने पंचायत की जनता के मांग के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं के लिए राशि की कमी नहीं होगी। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य लगातार हो रहे हैं। विकास अनवरत जारी रहेगा। संरपंच संघ की समस्या होगी उस समस्याओं को शासन से अवगत कराकर उनको समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

किरण देव ने कहा बिना भेदभाव के सभी पंचायतों में विकास कार्य किया जायेगा। आप अपने अपने क्षेत्रों के जनता के मांग के अनुरूप प्रस्ताव दे उस प्रस्ताव के अनुरूप कार्य किया जाएगा।  इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, हरिराम मंडावी,संरपंच संघ के अध्यक्ष रैदू नाग , सचिव मानसाय, सुब्रतों विश्वास, राजेश शर्मा, सीमांचल दास, गणेश नागवंशी, हेमंत  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट