बस्तर

जलभराव से निजात दिलाने शहर में 3 करोड़ में बनेगी 10 प्रमुख पुलिया
29-Jul-2025 10:13 PM
जलभराव से निजात दिलाने शहर में 3 करोड़ में बनेगी 10 प्रमुख पुलिया

 जनता की मांग अनुरूप निरंतर होंगे कार्य - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 29 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के शहर के प्रमुख मांग जलभराव की समस्या से बस्तर वासियों को निजात दिलाते शासन ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से 299.58 लाख रुपए की पुलिया निर्माण एवं चेकडैम निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है।  राशि स्वीकृत होने पर किरण देव ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री अरूण साव ,विजय शर्मा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने बताया कि जगदलपुर शहर की मुख्य समस्याओं में सडक़, नाली, पेयजल, विधुत व्यवस्था के साथ जलभराव की समस्या प्रमुख रही है । वर्षो से जनता जलभराव की समस्या से जूझ रही थी। उनकी समस्या को लेकर सजगता के साथ जनता की मांग को लेकर पुलिया निर्माण की मांग रखी गई थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सिरहासार के सामने पुलिया निर्माण के लिए राशि 31.25 लाख रुपए, भंगाराम मंदिर के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 18.75 लाख रुपए,पावर हाउस के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 25 लाख रुपए,मोहन नगर गार्डन के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 12.10 लाख रुपए,पं सुंदर लाल शर्मा वार्ड में अनुसंधान केन्द्र के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 25 लाख रुपए,कोर्ट चौक के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 30 लाख रुपए, दामोदर पैट्रोल पंप के पीछे पुलिया निर्माण हेतु राशि 25 लाख रुपए, सनसिटी के अंदर पुलिया निर्माण हेतु राशि 50 लाख रुपए,धरमपुरा रोड पर आईबीसी आफिस के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 32.50 लाख रुपए, महारानी वार्ड पुरानी स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा के सामने पुलिया निर्माण हेतु राशि 20 लाख रुपए एवं गोरिया बहार नाला में चेकडैम निर्माण कार्य 29.98 लाख रुपए की राशि कुल 299.58 लाख रुपए की राशि स्वीकृत प्राप्त हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि स्वीकृत हुई पुलिया निर्माण से शहर में जलभराव की समस्या से जनता को निजात मिलेगा। वार्ड व सडक़ में जलभराव की समस्याओं से जनता को लाभ मिलेगा। अब जलभराव की समस्या नहीं होगें। श्री देव ने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता की सभी मूलभूत समस्याओं को लगातार दूर करने का कार्य किया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं।

विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी सभी जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य होंगे। विकास की रफ्तार लगातार जारी रहेगा। शहरवासियों की जलभराव की प्रमुख समस्या को दूर करने के साथ सडक़ का निर्माण भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश का विकास हो रहा है। हमने बनाया है हम ही संवारेंगे की लक्ष्य के साथ हम क्षेत्र की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं । अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे हमारा दायित्व है। जिसके लिए हम सजगता के साथ कार्य कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट