बस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28 जुलाई। श्रावण मास के तृतीय सावन सोमवार को शहर में निकाली गई भूतेश्वर महादेव की भव्य पालकी यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम चौक स्टेट बैंक के समीप स्वागत किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय सहित जिला एवं पूर्वी व पश्चिमी मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पालकी यात्रा में सहभागी बन कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद पाया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महापौर संजय पांडे, सभापति खेम सिंह देवांगन, योगेंद्र पांडे, मनोहर दत्त तिवारी, आर्यन सिंह आर्य, नगर मंडल पश्चिम प्रकाश झा, नगर मंडल पूर्वी अविनाश श्रीवास्तव, नगर मंडल पश्चिम महामंत्री द्वेय अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, उपाध्यक्ष द्वेय शशि नाथ पाठक, सुधा मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा, महिला मोर्चा ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, अलका सेंगर, आशा साहू, उर्मिला यादव, पूनम सिन्हा, त्रिवेणी रंधारी, रोशन सिसोदिया, गायत्री कश्यप, गोदावरी साहू, रेखा सिंह, प्रेम सेठिया, विक्रम यादव, चिंटू श्रीपाल, विक्रम सिंह यादव, रोहित त्रिवेदी, राजेश श्रीवास्तव, सतीश सेठिया, योगेश मिश्रा, हरिश पारेख, पिंटू साव, बाबुल नाग, दिगंबर राव, सूरज श्रीवास्तव, योगेश मिश्रा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पालकी यात्रा की कुछ झलकियां
भूतेश्वर महाराज की पालकी यात्रा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर से आज पालकी यात्रा निकाली गई।
पालकी यात्रा से पहले मंदिर में पूजा अर्चना व श्रद्धालुओं के द्वारा अभिषेक किया गया। यात्रा में नागपुर का अघोरी कलाकार आकर्षण का केंद्र रहा। विगत 5 सालों से यह पालकी यात्रा निकाली जा रही है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी चंदन तिवारी, रोमित राज त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा कार्यकर्ता, समस्त श्रद्धालुगण पालकी यात्रा में शामिल हुए।
स्टेट बैंक चौक में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पालकी यात्रा का स्वागत किया गया।