बस्तर

मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस ने मनाया आदिवासी दिवस
10-Aug-2021 8:49 PM
  मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस ने  मनाया आदिवासी दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 10 अगस्त। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृत्व में आज जगदलपुर स्थित बस्तर माटी पुत्र वीर शहीद गुंडाधुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर, बस्तर के प्रति उनके समर्पण व उनके वीर गाथा को याद कर विश्व आदिवासी दिवस पर उनको श्रद्धांजलि दी गई। शहर में सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में नवनीत चाँद व शहर अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे , बस्तर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, शिमंचल ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में समाज प्रमुखों को माला पहनाकर स्वागत किया।

 नवनीत चाँद ने राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं व दिए गए अधिकारों के क्रियान्वयन में बस्तर के प्रति अपनाई जा रही उदासीन रवैये को आड़े हाथों लिया। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस के पाधिकारी शहर अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे, महामंत्री परमानंद नाग,ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया ,जिला उपाध्यक्ष शिमंचल ठाकुर, महामंत्री तुलसी सेठिया, शहर उपाध्यक्ष संगीता सरकार, सचिव गुरमीत कोर, महामंत्री सुनीता सिंह ,उपाध्यक्ष एकता रानी,दरभा मंडल अध्यक्षअमित कश्यप, महामंत्रीओम मरकाम,उपाध्यक्ष शलेन्द्र वर्मा,सचिव सिलास ,बकावण्ड मंडल अध्यक्ष नीलाम्बर भद्रे ,नगरनार मंडल अध्यक्ष अजय बघेल, कोषाध्यक्ष अंकिता गुरुदत्ता, सचिव मोहन मौर्य, सचिवगीता नाग,कांति नाग ,लक्ष्मि दास, सचिव मीना कोर ,चंदा आदि कार्यकता व समाज प्रमुख उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट