बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 8 फरवरी। सोमवार 9 फरवरी को बस्तर पंडुम 2026 का समापन समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी समापन समारोह का आयोजन 9 फरवरी को प्रात: 11 बजे से निर्धारित है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, सांसद बस्तर महेश कश्यप और सांसद कांकेर भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, अंतागढ़ विक्रम उसेंडी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक द्य विक्रम मंडावी एवं जगदलपुर महापौर संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।


