बस्तर
गैस गोदाम के पीछे खेत में आग लगी, काबू
08-Feb-2026 10:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 8 फरवरी। भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा के पास स्थित गैस गोदाम के पीछे रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलने लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी।
ग्रामीणों के अनुसार दोपहर के समय आसमान में धुआं दिखाई दिया। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि गैस गोदाम के पीछे स्थित खेत में आग लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


