बस्तर
दिल्ली में सांसद महेश कश्यप ने हेमा मालिनी से की मुलाकात, बस्तर आने का दिया निमंत्रण
06-Feb-2026 11:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 फरवरी। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने आज नई दिल्ली में मथुरा की सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सांसद कश्यप ने उन्हें बस्तर आने का औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे हेमा मालिनी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
बैठक के दौरान हेमा मालिनी ने बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति अपनी गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विविधता उन्हें लंबे समय से आकर्षित करती रही है और वे जल्द ही बस्तर का दौरा करने की इच्छुक हैं।
इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर की सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन की संभावनाओं और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


