बस्तर
अनिल दास बनाए गए बीईओ
06-Feb-2026 11:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 6 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर एक महत्वपूर्ण स्थानांतरण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय हाईस्कूल सोनपुर, विकासखंड बकावंड, जिला बस्तर के प्राचार्य अनिल दास को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर जिला बस्तर के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी किया गया। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और शैक्षणिक कार्यों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


