बलरामपुर

पलटन घाट कन्हर नदी में मृत मिलीं मछलियां
13-Jun-2024 8:12 PM
पलटन घाट कन्हर नदी में मृत मिलीं मछलियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,13 जून।
रामानुजगंज के पलटन घाट कन्हर नदी में अचानक सारी मछलियां मर गर्इं और पानी भी दूषित हो चुका है। मछलियों के मरने से नदी के आसपास दुर्गंध फैल चुका है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मछुआरों के द्वारा पानी में जहर मिलाया गया, जिससे मछलियां मर गई हंै।

कन्हर नदी का पानी हुआ दूषित
मछलियां मरने से नदी का पानी दूषित हो गया है,यहां आसपास के ग्रामीण नहाने के लिए आते हैं। लोग नदी का पानी पीने के लिए भी उपयोग करते हैं। मवेशी और पशु-पक्षी भी नदी में पानी पीने के पहुंचते हैं। नदी का पानी दूषित होने का कारण खतरा बना हुआ है।

मवेशी पशु-पक्षी भी पीते हैं नदी का पानी
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वह पलटन घाट कन्हर नदी में नहाने के लिए आये थे, यहां आकर देखा तो नदी में मछलियां मरी हुई है। हमारे घर के लोग यहां नहाने के लिए आते हैं। मवेशी पशु-पक्षी भी यहां पानी पीने आते हैं। ऐसा लगता है कि मछुआरों ने नदी के पानी में जहर डाला है जिसके कारण मछलियां मर गई।


अन्य पोस्ट