बलरामपुर

एनीकट की मरम्मत
17-May-2024 8:02 PM
एनीकट की मरम्मत

रामानुजगंज, 17 मई। रामानुजगंज में कन्हर नदी पर वाटर स्टोरेज के लिए बनाए गए एनीकट का गेट खराब होने के कारण पानी लीकेज होने से शहर में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जल संसाधन विभाग के द्वारा एनीकट का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

सब इंजीनियर विरेन्द्र पैकरा ने बताया कि  एनीकट के गेट के साइड में टूटने की वजह से पानी लीकेज हो रहा है। इस वजह से एनीकट में मरम्मत कार्य की जरूरत थी। जलसंसाधन विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। मानसून में यहां पानी स्टोर हो जाएगा यहां की जनता को आगे दिक्कत नहीं होगी।

रामानुजगंज में लोगों के लिए गर्मी में पेयजल की समस्या को देखते हुए पानी स्टोरेज करने के लिए एनीकट का निर्माण कराया गया था। पानी नहीं स्टोर हो पा रहा था और लीकेज होकर बह जाता है। 

यहां के लोगों को एनीकट निर्माण से कोई लाभ नहीं मिला पानी की समस्या बरकरार रही। अब विभाग के द्वारा मानसून से पहले ही रिपेयरिंग कार्य को पूरा करने की कोशिश किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट