बलरामपुर

करवा चौथ : सुहागिन महिलाओं में दिखा उत्साह
02-Nov-2023 9:13 PM
करवा चौथ : सुहागिन महिलाओं में दिखा उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर,2 नवंबर।
रामानुजगंज में  करवा चौथ व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। 

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं के द्वारा करवा चौथ व्रत रखा जाता है। दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं पहुंची और करवा चौथ की कथा सुनकर भगवान गणेश की पूजा करते हुए अपने सुहाग के लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने चौथ के चांद का दीदार कर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण किया।


अन्य पोस्ट