बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 24 मार्च। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिसे लेकर किसान मोर्चा मंडल राजपुर द्वारा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी के नेतृत्व में किसानों के फसलों की क्षतिपूर्ति देने हेतु कलेक्टर बलरामपुर के नाम एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंपा है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व में आह्वान पर किसान मोर्चा मंडल राजपुर द्वारा बलरामपुर क्षेत्र विभिन्न जगहों पर बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के फसलों के क्षतिपूर्ति को लेकर कलेक्टर बलरामपुर के नाम एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों के फसलों को भारी क्षति पहुंची है।उन्होंने बलरामपुर कलेक्टर से माँग की है कि किसानों के क्षतिग्रस्त फसलों की जाँच कराकर उन्हें उचित मुवावजा दिया जाए।
भाजपा किसान मोर्चा मंडल राजपुर के अध्यक्ष गोपाल साहू की अगुवाई एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के दौरान भाजपा किसान मोर्चा मंडल राजपुर के महामंत्री प्रवीण सिंह उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव रोपना राम आईटी सेल के जिला सहसंयोजक ऋषभ देव आजाद तिवारी मंडल महामंत्री सुरेश यादव जिला मंत्री विजय यादव अतुल संदीप अमन दास प्यारे कलम साय रामेश्वर यादव रमेश अग्रवाल सहित भाजपा किसान मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


