बलरामपुर
रामानुजगंज,10 फरवरी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 7 फरवरी से आयोजित हो रहे वार्षिक उत्सव के अंतर्गत खेलकूद साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आज तीसरे दिन रंगोली चित्रकला के सजा मेहंदी प्रतियोगिता तत्कालिक भाषण वाद विवाद प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अशोक जयसवाल किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे भागीदारी समिति के सदस्य विकास केसरी महाविद्यालय के संस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी रमेश खैरवार सहायक प्राध्यापक आदित्य दास के उपस्थिति में आयोजित किया गया। विभिन्न खेलकूद साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में 400 से अधिक महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा भाग लिया गया है।
इस अवसर पर जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अशोक जयसवाल ने कहा कि जिस प्रकार से विभिन्न प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साह एवं हुनर दिख रहा है निश्चित रूप से आयोजन से उनकी प्रतिभा और निखरेगी। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे एवं जनभागीदारी समिति के सदस्य विकास केसरी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राओं के द्वारा अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी रमेश खैरवार ने कहा कि महा विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है, जिनकी प्रतियोगिताएं 7 जनवरी से प्रारंभ हुई है, जो 11 जनवरी तक चलेगी।
इस दौरान महाविद्यालय के सहायक अध्यापक सनी कुमार धारी, श्याम बिहारी यादव, प्रिया, पवन कुमार सिंह, कपिल साहू, वेद कुमार पैकरा, वेद राम गायकवाड़, नरेश कुमार अनुराग कुमार, प्रियंका दास, पूजा हालदार, सौम्या गुप्ता, गरिमा लकड़ा, पूनम शांडिल्य पंकज कुमार सहित महाविद्यालय के सभी स्टॉफ उपस्थित रहे।


