बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 29 जनवरी। सोनार उत्थान समाज रामानुजगंज ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्षों के चयन के लिए बैठक का आयोजन मिनी टाउन हॉल में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परशुराम सोनी सोनार उत्थान समाज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी व अध्यक्षता अजय सोनी ने की।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य रामानुजगंज ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष, महिला ब्लॉक अध्यक्ष, युवा ब्लॉक अध्यक्ष को मनोनीत करना था आज की बैठक में रामानुजगंज ब्लाक के उपस्थित सदस्यगण में सर्व सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सीमा सोनी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष रवि सोनी को मनोनीत किया गया।
सरगुजा संभाग के पर्यवेक्षक मंडल के सदस्य जो सरगुजा संभाग के गठन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं सुरेश सोनी प्रदेश के प्रमुख सलाहकार रघुनाथ सोनी सरगुजा जिला अध्यक्ष इनकी उपस्थिति में बैठक हुई।
बैठक का मंच संचालन राजेश सोनी एवं उमाशंकर सोनी ने किया।
बैठक में अरुण सोनी, सुरेश सोनी, ओमप्रकाश सोनी, रोशन लाल मणि, श्याम सोनी , ज्योति सोनी, प्रहलाद सोनी, जय प्रकाश सोनी, राजू सोनी, संजय सोनी, भोला सोनी, ध्रुव सोनी, राजेंद्र सोनी, विनोद सोनी, लालमन सोनी, राजेश सोनी ,रूपेश सोनी, सुमीत सोनी, राजा सोनी, राजेश सोनी, राज किशोर सोनी, सहदेव सोनी, संजय सोनी ,मुन्नीलाल सोनी, प्रियंका सोनी, अनीता सोनी, प्रीति सोनी , संजू सोनी, रिंकी सोनी, बसंती देवी, चिंता देवी, शिल्पा सोनी, संगीता सोनी, सपना सोनी, विद्या सोनी, रूबी सोनी, सरिता सोनी, गीता सर्राफ, मानसी सोनी, कोमल सोनी, रोशनी सोनी, ललिता सोनी, नीतू सोनी, विजय सोनी, रानू सोनी, उमा शंकर सोनी, गोविंद सोनी, नंदलाल सोनी, रतन सोनी, जय प्रकाश सराफ, रवि सोनी, दशरथ सोनी, संतोष सोनी ,विश्वास सोनी, राकेश सोनी, गोपाल सोनी ,शंकर सोनी, रमेश सोनी, मंगल सोनी, प्रह्लाद सोनी, मनोज सोनी, नंदू सोनी, विवेक सोनी, जितेंद्र सोनी, अनिल सोनी, प्रदीप सोनी, विजय सोनी, संतोष सोनी, दिलीप सोनी, सुनील सोनी, राजेश सोनी, प्रकाश सोनी, विवेक सोनी, प्रदीप सोनी उपस्थित थे।


