बलरामपुर

जिले में अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीदी
22-Dec-2022 8:53 PM
जिले में अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीदी

File Photo Chhattisgarh


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बलरामपुर, 22 दिसंबर।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर 01 नवम्बर से 47 उपार्जन केन्द्रों में सुव्यवस्थित ढ़ंग से धान खरीदी की जा रही है। 

जिले में किसानों से धान खरीदी करने हेतु 47 सहकारी समितियों के माध्यम से 47 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं, जहां 45796 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है, जिसमें 47 उपार्जन केन्द्रों में 15602 किसानों ने धान का विक्रय किया हैै। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में 5,99,850 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 598634.40 क्विंटल मोटा धान एवं 1215.60 क्विंटल पतला धान की खरीदी हुई है। मिलर द्वारा धान मिलिंग हेतु 363364 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।

जिले में अब तक उपार्जन केन्द्र कपिलदेवपुर में 11472.80 बादा में 7541.20, कुसमी 10058.40, जवाहरनगर में 3292, कामेश्वरनगर में 20376.40, कोदवा में 6325, गोपालपुर में 4888.80, भेण्डरी में 8863.20, चांदो में 13600, जमड़ी में 20347.60, जिगड़ी में 5375.20, जोकापाट में 1697.60, डिण्डों में 28175.20, डीपाडीह में 2421.60, डोंगरों में 11189.20, गाजर में 5461.60, त्रिकुण्डा में 21449.20, बगरा में 16314.80, तातापानी में 12409.60, धन्धापुर में 11566.80, डौरा में 17212, पस्ता में 6269.20, बडक़ागांव में 27122.80, बरतीकला में 21273.60, बरदर में 15658.80, आरा में 2968.40, बरियों में 8048.40, बलंगी में 7130, बलरामपुर में 19555.60, बसंतपुर में 17497.20, भुलसीकला में 3365.20, भंवरमांल 18782, रामानुजगंज 12682, महाराजगंज 19676.80, महावीरगंज में 35264.80, रघुनाथनगर में 2741.60, रनहत में 15552, राजपुर में 18436, दोलंगी में 8072.80, रामचन्द्रपुर में 10560.40, रामनगर में 14882.80, धान किसानों से खरीदी की गयी है।


अन्य पोस्ट