बलरामपुर

सरकार के 4 वर्ष बेमिसाल, आज हर चेहरे पर सरकार के कार्यों से मुस्कान-बृहस्पत
17-Dec-2022 7:02 PM
सरकार के 4 वर्ष बेमिसाल, आज हर चेहरे पर सरकार के कार्यों से मुस्कान-बृहस्पत

   हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, मुआवजा व वन अधिकार पट्टा   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 17 दिसंबर। रामानुजगंज वन विभाग के द्वारा वन वाटिका परिसर में स्थित वन धन विकास केंद्र में विधायक बृहस्पत सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम, डीएफओ विवेकानंद झा, उप वन मंडल अधिकारी अशोक तिवारी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गौरव दिवस मनाया गया। इस दौरान हाथी प्रभावित 6 परिवारों को मुआवजा वितरण वही वन अधिकार पट्टा के 8 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष बेमिसाल रहे, आज हर चेहरे पर सरकार के कार्यों से मुस्कान है। पूरे भारत में छत्तीसगढ़ मात्र ऐसा प्रदेश है जहां चावल 1 रु. किलो सरकार देती है एवं धान 26,40 रुपए किलो खरीदती है। क्षेत्र में पुल पुलिया सडक़ के तो ऐतिहासिक कार्य हुए ही हैं, वहीं शक्षा स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्य हो रहे हैं।

कलेक्टर विजय दयाराम के ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष गौरवशाली रहे। हर वर्ग एवं हर एक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कलेक्टर ने विधायक के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से रामानुजगंज विधानसभा में 60 करोड़ पुलिया के लिए स्वीकृत हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ वासियों के समृद्धि एवं विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। जिले का स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रदेश के टॉप 5 स्कूलों में सम्मिलित हुआ है।

डीएफओ विवेकानंद झा ने कहा कि आज जिले के सभी गौठान, आवर्ती चढ़ाई में छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गौरव दिवस मनाया जा रहा है। श्री झा ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक को 25 सो रुपए मानक बोरा से 4000 मानक बोरा की राशि का भुगतान किया जा रहा है समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपज की संख्या पहले 7 थी जो अब 65 हो गई है। वन विभाग के द्वारा जिले में नरवा संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। श्री झा ने इस दौरान वन विभाग के कई महत्वपूर्ण योजनाओं एवं जिले में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया।

इस दौरान कृषि उपज मंडी समिति के सचिव वीरेंद्र ठाकुर पार्षद नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता, अशोक जयसवाल किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे रेंजर संतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप मंडल अधिकारी अशोक तिवारी ने किया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वन विभाग के द्वारा नरवा संवर्धन के लिए हुए कार्यों को दिखाया गया।


अन्य पोस्ट