बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,9 अक्टूबर। ईद मिलादुन्नबी पर नगर के मुस्लिम समाज के द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से निकाला गया, जो नगर के प्रमुख चौक चौराहे होते वापस जामा मस्जिद में जाकर समाप्त हुआ। वहीं इसके पूर्व बीती रात मिलाद शरीफ का भी आयोजन किया गया।
रामानुजगंज सहित ग्राम महावीरगंज, विजयनगर, चुमरा, कनकपुर चंद्रनगर सहित अन्य ग्रामों में ईद मिलादुन्नबी शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया।
ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिद एवं घरों की शानदार सजावट की गई थी, वहीं चौक चौराहों को भी सजाया गया था। रामानुजगंज सहित आसपास के गांव में महफिल,मिलाद जलसा और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नगर में विशाल जुलूस जामा मस्जिद से निकलकर नगर के प्रमुख चौक-चौराहों को होते वापस जामा मस्जिद में जाकर समाप्त हुआ। त्यौहार के मध्य नजर थाना प्रभारी संतलाल आयाम के नेतृत्व में जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।


