बलरामपुर

जन्मदिन पर विधायक बृहस्पत ने मां महामाया व बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
08-Oct-2022 8:13 PM
जन्मदिन पर विधायक बृहस्पत ने मां महामाया व बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 8 अक्टूबर।
विधायक बृहस्पत सिंह के जन्मदिन पर नगर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह विधायक बृहस्पत सिंह ने मां महामाया मंदिर में मत्था टेक नगर के पुजारियों को शाल श्रीफल देकर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं विप्र समाज के द्वारा भी माँ महामाया की प्रतिमा देकर एवं चुनरी ओढ़ा कर स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। जिला जेल में कैदियों को फल वितरण एवं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों को फल वितरण किया गया। देर शाम नगर के वार्ड 9 में स्थित टाउन हॉल में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन की खुशियां मनाई गई।

इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद प्यार एवं विश्वास से मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं,मेरा एक एक सेकंड क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित है। मैं अधिक से अधिक काम जनता के हित के लिए करना चाहता हूं एवं कर रहा हूं। मुझे बहुत खुशी होती है कि मैंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने सहित अनेकों अनेक विकास कार्य आज करा पा रहा हूं। आज मैं अपने जन्मदिन के अवसर पर वृद्धा आश्रम एवं बाल गृह आश्रम में पहुंचकर अपनी जन्मदिन की खुशियां मनाई एवं बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। मुझे जो क्षेत्रवासियों से प्यार मिलता है, यह मेरे लिए ऊर्जा का काम करता है इसी ऊर्जा से मैं आपके लिए 24 घंटे समर्पित भाव से कार्य कर सकूं, यही आप मेरे लिए कामना करें।

इस दौरान अशोक जायसवाल, मंडी अध्यक्ष जमुना सागर सिंह, अरुण अग्रवाल, एल्डरमैन अभिषेक सिंह किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे, कौशल जयसवाल, विकास गुप्ता,जसवंत सिंह, व्यास मुनि यादव, मंगलेश प्रजापति मजरुल हक, नजीम रजा, सनोज दास, कार्तिक माझी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट