बलरामपुर
रामानुजगंज, 22 सितंबर। विधायक बृहस्पत के निवास पर ग्राम पुरुषोत्तमपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
कांग्रेस में सम्मिलित हुए ग्रामीणों ने एक स्वर में विधायक बृहस्पत सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे है कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिल रहा है जिससे हम सब प्रभावित होकर कांग्रेस सदस्यता ग्रहण किए।
विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि लंबे समय से रामानुजगंज विधानसभा के कई गांव विकास से कोसों दूर से वहां विकास की किरण नहीं पहुंच पाई थी, परंतु जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से लगातार बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। श्री सिंह ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले ग्राम पुरुषोत्तमपुर के लोगों का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर किया। इस दौरान मितगई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम सिंह, बाबूलाल यादव, दिनेश यादव, विनोद यादव, शैलेश यादव, संतोष यादव, सुनील यादव संजय यादव, सुरेंद्र कश्यप, संजय राम उपस्थित थे।


