बलरामपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 6 जनवरी। जमीन विवाद के चलते ग्रामीण की हत्या हुई थी। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के चांदो थाना अंतर्गत चुरुनडा पारा में 2 जनवरी की सुबह गांव के ही युवक नंदू यादव की लाश मिलने से हडक़ंप मच गया था। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, वहीं सूचना मिलने पर चांदो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के पश्चात प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू की।
पुलिस ने बताया कि मृतक के दोनों पैर बंधे थे एवं गला घोटने में गले में निशान था। जहां पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक डीके सिंह उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन को सूचना दिया गया। जहां पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान प्रार्थी और गवाहों के कथन तत्पश्चात आरोपियों की पहचान होने लगी। जहां पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई पुलिस ने इस मामले में छह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि जेवंत किस्पोट्टा, जीवन प्रकाश किस्पोट्टा,जयंत किस्पोट्टा, चांदमणि लकड़ा, प्रमिला किस्पोट्टा, एवं अनुरंजन किस्पोट्टा की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों और मृतक के बीच जमीन विवाद चल रहा था। जहां सभी आरोपियों ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के ऊपर धारा 302,201,450,35 भादवि के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलिमा तिर्की सहायक उपनिरीक्षक टिकेश्वर यादव एवं थाना चांदो पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।