बलरामपुर

संतोष बलरामपुर-रामानुजगंज के लिपिक संघ जिलाध्यक्ष
29-Dec-2021 8:22 PM
संतोष बलरामपुर-रामानुजगंज के लिपिक संघ जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,29 दिसंबर।
शासकीय लिपिक संघ द्वारा राजपुर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जिला बलरामपुर में अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संतोष मिश्रा सहायक ग्रेड 03 कार्यालय जनपद पंचायत राजपुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही मनोज कुमार सिन्हा सहायक ग्रेड 03 कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजपुर को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारियों के नियुक्ति से लिपिक कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मुझे संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इसके लिए मैं सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं और जिस विश्वास के साथ मुझे संघ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, उस पद की पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा और जिले की छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के सदस्यों की अधिकारों और समस्याओं का निराकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।


अन्य पोस्ट