बलरामपुर

सीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, ली समीक्षा बैठक
09-Oct-2021 8:06 PM
   सीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, ली समीक्षा बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुसमी, 9 अक्टूबर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने शुक्रवार को जनपद पंचायत कुसमी के सभाकक्ष में कुसमी विकासखण्ड के सरपंच-सचिव व रोजगार सहायक, जनपद के अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।

इस बैठक में मनरेगा, एनजीबी, 15 वां वित्त गोठान, सहित अन्य योजनाओं के समय के साथ सही तरीके से क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए। कोरोना गाइडलाइन का पालन करने इसके बचाव हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद सीईओ रीता यादव, जनपद सीईओ कुसमी रणवीर साय सहित अधिकारियों के साथ नगर से लगे ग्राम सेमरा में बनाए जा रहे ऑक्सीजन पार्क का निरीक्षण किया गया।

इसके बाद स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का भी निरीक्षण कर जायजा लेते हुए यहाँ के शिक्षकों को बच्चों के साथ अंग्रेजी में बात करने व आवश्यक जनरल नॉलेज स्कूल की दीवारों पर लिखने के साथ, यहाँ चल रहे निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी जाकर आश्रम की अधीक्षिका व छात्राओं से मिलकर चर्चा कर समस्याओं से रूबरू हुर्इं। ग्राम गोपीनागर के गौठान का भी निरीक्षण किया गया।

गोठनों के माध्यम से जल्द ही किसानों के गोबर खरीदी शुरू करने की बात कही गई। इस दौरान जनपद अध्यक्ष हुमन्त सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट