बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 24 नवंबर। शनिवार को पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला समिति भाटापारा की बैठक गायत्री मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल अग्रवाल ने समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा की। जो इस प्रकार है संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. ललित सिंह ठाकुर, अध्यक्ष बिहारी लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष पुरुष रामचन्द्र सचदेव उपाध्यक्ष महिला गौरी भृगु और डॉ. वीणा साहू, सचिव रमेश कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव भंवर सिंह साहू, सचेतक पुरुष डा खुमान सिंह वर्मा, सचेतक महिला गायत्री आडिल, नीरा देवी साहू और सीमा मल, प्रचारक पुरुष भागीरथी वर्मा, प्रचारक महिला सती साहू और कृष्णा कटारे, सलाहकार सत्यनारायण पटेल और मोहन केसरवानी अधिवक्ता।
कार्य कारिणी के सदस्य गण- नरेश अग्रवाल, हरगोपाल शर्मा, अनिल ओझा, नन्द कुमार वैष्णव, निखिल अग्रवाल, तोरण लाल साहू , मोनू दुबे, डॉ सुधाकर शर्मा,खेम चंद देवांगन, भावेश अग्रवाल, सुशील भूषाणिया, कृष्ण कुमार साहू, आशिष जायसवाल, संतोष पाण्डेय, रविन्द्र शर्मा, बंटी छाबड़ा, गिरधर गोपाल शर्मा, धनेश लाला साहू, श्याम आर्य, शत्रुघ्न साहू, विनीता वर्मा, चन्द्र किरण शर्मा, रविवार यादव,मनोहर यदु, चन्द्र प्रकाश ध्रुव, दयाशंकर निषाद, जीवन निर्मल कर,भोला कवरे, भुनेश्वर वर्मा और विख्यात अरोरा बैठक में समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल अग्रवाल ने कहा कि भारत में राम राज्य लाना है इसलिए राष्ट्रीय रामायण मेला का आयोजन कर रहे हैं।
डॉक्टर ललित सिंह ठाकुर ने कहा कि कहा कि हमें राम के आदर्शों पर चलकर सनातन धर्म को मज़बूत बनाना चाहिये। सलाहकार सत्यनारायण पटेल ने कहा कि रामायण में लक्ष्मण की त्याग तपस्या का बखान करते ही बनता है। लक्ष्मण ने बनवास के समय अपनी खुशी का कुर्बान कर हर पल राम की सेवा की।
बैठक का संचालन भंवर सिंह साहू ने किया।
बैठक में नीरा देवी साहू, विनीता वर्मा, गायत्री आडिल, अन्नपूर्णा पवार, अनिल ओझा, डॉ खुमान सिंह वर्मा, दुर्गेश, भागीरथी वर्मा, बिहारी लाल अग्रवाल, डॉ ललित सिंह ठाकुर, सत्यनारायण पटेल, भंवर सिंह साहू आदि उपस्थित थे।


