बलौदा बाजार

1975 में आपातकाल का दर्द पूरे भारत ने सहा है- अशोक जैन
27-Jun-2025 3:21 PM
1975 में आपातकाल का दर्द पूरे भारत ने सहा है- अशोक जैन

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 27 जून। स्थानीय नगर भवन में आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘संविधान हत्या दिवस’  का आयोजन किया गया। इस दौरान आपातकाल लगाए जाने से भारत में पड़े प्रभाव दुष्प्रभाव से प्रभावित स्थितियों को प्रदर्शित करते हुए फोटो युक्त प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

 प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, भाजपा नेता विजय केसरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र व पार्षदों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि गणों के स्वागत उपरांत अतिथियों का उद्बोधन कराया गया।

  नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने इस अवसर पर कहा कि सन 1975 में आपातकाल का दर्द पूरे भारत ने सहा है। न्यायपालिका और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूर्ण रूप से दमन किया गया। शिक्षा पर नियंत्रण के साथ संविधान संशोधन सुंदरता के नाम पर लाखों लोगों के घर उजाड़ दिए गए, नसबंदी जैसे कानून लागू कर मानवीय संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया, साथ ही बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ में  अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह को जेल में डाल दिया गया था, बाद में जिसका बदला आम जनता ने अपने वोट की ताकत से दिया और 1977 के चुनाव में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया गया, और 154 सीट पर विपक्ष सिमट कर रह गई, इस दिन को लोग कभी नहीं भूल सके और इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपातकाल को संविधान की हत्या दिवस के रूप में घोषित किया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केसरवानी उपाध्यक्ष भारतीय स्काउट गाइड ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा लगाया गया आपातकाल का दर्द भारत को छलनी छलनी कर दिया। इस समय को याद करके आज यह कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है । पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नंदकुमार साहू ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अकारण देश में आपातकाल लागू कर देश को शर्मसार किया, इस छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन करने का यही उद्देश्य है कि संविधान की हत्या का आज के समय में नवयुवकों को व  बच्चों को इस बात की जानकारी होना चाहिए कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा से देश के नेतृत्व ने किस तरह काला दिवस मनाने के लिए हम सबको प्रेरित किया। वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री व विश्व के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी उस समय भी राष्ट्र को जागृत करने के लिए अग्रणी भूमिका में रहे हैं।   भाजपा नेता योगेश अग्रवाल व नरेश केशरवानी ने भी 1975 के आपातकाल की निंदा की

 

संविधान की हत्या छायाचित्र प्रदर्शित आयोजन के अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव ,नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, जिला पंचायत सदस्य डोमन वर्मा, पार्षद अमितेश नेताम, हरजीत सिंह सलूजा, सतीश पटेल, जितेंद्र डड़सेना, मनोज कांत पुरैना,गौतम चौहान, आदित्य गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि शशि भूषण शुक्ला, रवि फेकर, मंडल अध्यक्ष राकेश ध्रुव, युवा नेता राहुल सोनी, संजय श्रीवास, पूर्व पार्षद संकेत शुक्ला, सरिता मारके, धनेश्वरी वर्मा, पूर्व पार्षद कमल टंडन, अमन तिवारी, किशन रजक, रोहित जोशी, सहित अन्य जनप्रतिनिधी गण व गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट