बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 15 अप्रैल। बीते कुछ दिनों से जिले में मौसम ने करवट ली हैं। जहां एक ओर गर्मी अपने तेवर दिखा रही थी। वहीं अब आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाओं ने लोगों को कुछ राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अगले चार से पांच दिनों तक हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई हैं। इससे अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं हैं। लेकिन दिन में तेज धूप और उमस के बावजूद लोगों को बादल और ठंडी हवाएं राहत दे सकती हैं।
रविवार को बलौदाबाजार में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से1.4 डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री नीचे था जिससे जिले के सिंगा क्षेत्र में सर्वाधिक तापमान 140 डिग्री सेल्सियस और सोना खान में सबसे कम न्यूनतम न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एमपी थॉमस के अनुसार पश्चिम विक्षोभ इस समय कश्मीर घाट और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवर्ती परिसंचरण के रूप में सक्रिय हैं। साथ ही पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ हैं। इसका असर छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वोत्तर तेलंगाना तक फैली एक द्रोणिका के रूप में देखा जा रहा हैं। जो समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर हैं। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के चलते छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में एक दो स्थानों पर गर्जन गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं। इससे जहां एक ओर फसलों को फायदा होगा। वहीं दूसरी और गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिलने की भी उम्मीद हैं।
गर्मी का असर अभी बना हुआ है
बारिश और बादलों की संभावनाओं के बीच दिन में तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। दोपहर के समय गर्म हवाएं और चुभन भारी धूप लोगों को घर से बाहर निकलने में हिचकने पर मजबूर कर रही हैं। गर्मी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं भी सामने आने लगी हैं।
चार दिन मौसम रहेगा सक्रिय मौसम विभाग
मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार से बादल गरजने और बिजली चमकने की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती हैं। अगले चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट की उम्मीद नहीं हैं। लेकिन बादलों की मौजूदगी और रुक-रुक कर होने वाली हल्की बारिश से कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती हैं।


