बालोद

राजीव को किया याद
23-Aug-2022 8:02 AM
राजीव को किया याद

दल्लीराजहरा, 22 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम के नेतृत्व में  आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी तैल चित्र पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। 

कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुनीत सेन, ब्लॉक के महामंत्री कैलाश राजपूत, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अतीक कुरेशी, ब्लॉक सचिव कोमलेंद्र चंद्राकर, एल्डरमैन अश्वनी जायसवाल, जनपद सदस्य पुष्पा कोमार्रा, हेमवती कुलदीप, यश राणा, टीकम नेताम, सुनिल राठौर, गौतम देवहारी, चंपा लाल सागर, यूवा कांग्रेस से रविकांत देशमुख, शोएब रजा, शुभम गावड़े, जागेश्वर ठाकुर, लिलेश कुमार, चैनेंद्र सिंग राजपुत,  छात्र संगठन से, कैलाश राज, निखिल भारद्वाज, चित्रभान, जीतेश्वर, छबीलाल आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट