बालोद

अफसरों ने किया गौठान का निरीक्षण
02-Jul-2022 3:36 PM
अफसरों ने किया गौठान का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दल्लीराजहरा, 2 जुलाई।
छत्तीसगढ़ शासन के विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी गोधन न्याय योजना नवा रायपुर तथा जिला प्रशासन बालोद  के निर्देशानुसार  गोधन न्याय योजना संचालित गोठान ग्राम अवारी का निरीक्षण किया गया। ग्राम अवारी गौठान में गोधन न्याय योजना द्वारा लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाओ का आजीविका संवर्धन किया जा रहा है,  पिछले वर्ष वर्मी खाद का विक्रय कर 76 हजार 5 सौ रूपये की आमदनी अर्जित किया।

बालोद जिले में चिकी उत्पादन ईकाई अवारी गौठान में संचालित किया जा रहा है. जिसमे प्रतिदिन 5 टन चिकी उत्पादन कर बालोद सहित अन्य जिलों में विक्रय किया जाता है.। गौठान में अगरबत्ती उत्पादन, केला उत्पादन, मुर्गीपालन और  नेपियर हरा चारा उत्पादन किया जा रहा है।

गौठान निरीक्षण के अवसर पर ग्राम पंचायत अवारी के सरपंच कार्तिक राम दुग्गा, ग्राम गोठान समिति के अध्यक्ष हिरामन सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत डौंडी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश ठाकुर,  डॉ बीडी साहू जिला गौठान नोडल अधिकारी अवारी गौठान, धन सिंह गौर सहायक ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी डौंडी,  देवेंद्र खुरश्याम ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अवारी, पुरषोत्तम पवार सचिव, शिव साहू, रोजगार सहायक ग्राम पंचायत अवारी,  तीजन साहू आरविके ट्रेनर छिंदगांव, खिलेश्वरी कन्नौजे,  सक्रिय महिला, दीपा पटेल, सचिव,  लक्ष्मी स्व सहायता समूह,  उमा बाई, डामिन बाई, दशरथ,  ईश्वर  सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट