ताजा खबर

बघेल ने खारून रिवर फ्रंट, माडर्न तहसील भवन, नए जिला पंजीयक दफ्तर निर्माण की रखी आधारशिला
27-Sep-2023 5:28 PM
बघेल ने खारून रिवर फ्रंट, माडर्न तहसील भवन, नए जिला पंजीयक दफ्तर निर्माण की रखी आधारशिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 सितंबर।
सीएम भूपेश बघेल ने आज राजधानी शहर में 1021 करोड़ 59 लाख रूपए के विकास कार्यों की  शुरूआत की। एनमे 7 बड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तात्यापारा नवीन मार्केट में स्थित छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा खूबचंद बघेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

 श्री बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि  हमारी सरकार ने राजधानी में बीते 15 सालों से अधिक काम किया है।सबकी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए ही इन विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन महीनों में ही छत्तीसगढ़ सरकार ने 36 सौ करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है जिससे राज्य की जनता को लाभ मिलेगा। श्री बघेल ने कहा कि खारून नदी क रिवर फ्रंट निर्माण से शहर के लोगों को घूमने फिरने का एक नया स्थान मिलेगा जहां वो अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकेंगे। 

कार्यक्रम में उपस्थित लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने  कहा कि पिछले पांच वर्षों में पूरे प्रदेश में सडक़ों एवं पुल पुलियों का जाल बिछाया गया है। सडक़ों के निर्माण से लोगों की तकलीफें दूर होती हैं और जीवन सुगम बनता है। कार्यक्रम में संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष  कुलदीप जुनेजा,  खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। 

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

1. जी.ई. रोड के शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सडक़ चौड़ीकरण। लंबाई 510 मीटर तथा निर्माण लागत राशि 134.66 करोड़ रूपए।

2. रायपुर शहर के रिंग रोड क्र.1 एवं तेलीबांधा चौक से अग्रसेन धाम चौक लाभांडी तक 6-लेन फ्लाई ओव्हरब्रिज का  भूमिपूजन। लागत राशि 473.13 करोड़ रूपए है।

3. महादेवघाट एवं चंदनीडीह में खारुन रिवर फ्रंट विकास एवं सौंदर्यीकरण। जिसकी लंबाई 1.55 किमी है एवं निर्माण लागत राशि 197.36 करोड़ रूपए का भूमिपूजन।

4.  एक्सप्रेस-वे (टेमरी) से माना व्ही.आई.पी. मार्ग पर ऐलिवेटेड कॉरिडोर सहित एयरपोर्ट को जोडऩे  6-लेन  निर्माण, लागत 156.27 करोड़ रूपए।

5.  उद्योग भवन महावीर नगर के समीप एनएच-53 पर फ्लाई ओव्हर का निर्माण। लागत  रु. 42.42 करोड़। 

6. माडर्न तहसील कार्यालय भवन का निर्माण।  लागत 11.50 करोड़ रूपए।

7.  नवा रायपुर सेक्टर 24 कयाबांधा  में क्रेडा के नए  प्रधान कार्यालय भवन का  भूमिपूजन।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news