ताजा खबर
निंदा प्रस्ताव पारित करने तैयारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बीच साय सरकार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है। यह बैठक संभावित तौर पर 27 अप्रैल को आयोजित की जा सकती है, जिसमें कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने की योजना है।
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। सोमवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया गया, और अब इस मुद्दे को विधानसभा तक ले जाने की तैयारी है।
सूत्रों के अनुसार संसदीय कार्य मंत्रालय ने सत्र बुलाने के फाइल बढ़ा दी है। सीएम विष्णु देव साय सोमवार को विशेष सत्र बुलाने की जानकारी दी थी।
कहा जा रहा है कि 27 अप्रैल को एक दिन का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में भी इसी तारीख को विशेष सत्र प्रस्तावित है। गौर करने लायक बात ये है कि पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान है। भाजपा शासित राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित कराने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में भी इसी तारीख को विशेष सत्र प्रस्तावित है। भाजपा शासित राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित कराने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। कांग्रेस ने निंदा प्रस्ताव का विरोध करने की रणनीति बनाने जा रही है। पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने मीडिया से चर्चा कहा कि निंदा प्रस्ताव का सदन में पूरजोर तरीके से जवाब दिया जाएगा। बहरहाल, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।


