सरगुजा

कांग्रेस की नाकामियों को जनता तक पहुंचाना है- अमित
14-Jul-2021 7:56 PM
कांग्रेस की नाकामियों को जनता तक पहुंचाना है- अमित

    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ता सम्मेलन    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 14 जुलाई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे सरगुजा संभाग के द्वारा 13 जुलाई को नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अंबिकापुर में किया गया। कार्यक्रम में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, अजीत जोगी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  अनामिका पॉल, अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ,अजीत जोगी छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी,प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखु यादव एवं संभागीय अध्यक्ष दानिश रफीक मौजूद रहे।  अमित जोगी ने सरगुजा संभाग में चल रहे कार्यों को लेकर संतोष जताया और कहा कि कांग्रेस की नाकामियों को जनता तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम शुरू करते हुए अजीत जोगी की छाया चित्र पर पुष्प हार चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम सर्वप्रथम सभी जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी  रूबरू हुए।  सरगुजा जिला अध्यक्ष देवेश प्रताप सिंह, सूरजपुर जिला अध्यक्ष संजीत यादव, बलरामपुर जिला अध्यक्ष संतोष इंजीनियर, कोरिया जिला अध्यक्ष शाहिद महमूद एवं फनिद्रा हमाम मिश्रा जशपुर जिला अध्यक्ष जफीर चिस्ती ने बताया कि सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की जा रही हैं। जिले की समन्वय समिति का गठन किया जा चुका है एवं जल्द से जल्द आगे की रणनीति बनाकर कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।

 अनामिका पॉल ने संभाग में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोडऩे की बात कही। महिलाओं के माध्यम से शराबबंदी को लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही। साथ ही आम आदमी पार्टी की पूर्व पार्षद प्रत्याशी रेशमा एजाज एवं उनके साथियों की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे में सदस्यता दिलाई गई और उन्हें सरगुजा जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया।

 प्रदीप साहू ने सरगुजा संभाग के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नौकरी जैसी अन्य बातों के लिए सरकार को घेरने की बात कही। 

 रवि चंद्रवंशी सरगुजा संभाग के छात्र संगठन के नेताओं से सरगुजा यूनिवर्सिटी के द्वारा लगातार छात्रों की उपेक्षा की बात करते हुए यूनिवर्सिटी में कुलपति की नियुक्ति एवं छात्रों के हित के लिए लड़ाई लडऩे की बात कही।

दानिश रफीक ने सरगुजा संभाग के पांचों जिले में चल रहे संगठन के कार्यों की रूपरेखा प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के सामने प्रस्तुत की, साथ ही साथ आने वाले समय में पार्टी संगठन के द्वारा किए जा रहे वाले कार्यो की जानकारी भी रखी।

दानिश ने बताया कि संगठन का विस्तार लगातार तेजी से चल रहा है कई नए और पुराने लोग पार्टी के पुन: जुडऩा चाह रहे हैं जिसके लिए अंबिकापुर मुख्यालय में जल्द से जल्द एक बड़ा कार्यक्रम करके कई लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

 अमित जोगी ने सरगुजा संभाग में चल रहे कार्यों को लेकर संतोष जताया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हर विधानसभा में 100 सक्रिय सदस्य बनाने के निर्देश दिए सरगुजा संभाग में बालू एवं कोयले की अवैध माइनिंग को ध्यान में रखते हुए दानिश रफीक को निर्देश दिए हैं। अमित जोगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि मेरे पापा ने इस पार्टी को छत्तीसगढ़ीयों के लिए बनाया है और जल्द से जल्द इस प्रदेश में छत्तीसगढ़ीयों का राज वापस लाना है। कांग्रेस की नाकामियों को जनता तक पहुंचाना है।


अन्य पोस्ट