सरगुजा

आजाद सेवा संघ सरगुजा के जिलाध्यक्ष बने रणवीर सिंह
06-Jul-2021 7:50 PM
आजाद सेवा संघ सरगुजा के जिलाध्यक्ष बने रणवीर सिंह

अम्बिकापुर, 6 जुलाई। समाजसेवी रणवीर सिंह को आजाद सेवा संघ सरगुजा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आजाद सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव रचित मिश्रा की सहमति से रणवीर सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रणवीर सिंह बड़े लंबे समय से आजाद सेवा संघ सरगुजा से जुड़े हुए है। उन्होंने समाज हित और छात्र हित में लगातार काम करते आ रहे हैं और किसी प्रकार का मुद्दा हो तो अपना आवाज उठाने से पीछे नहीं हटते और हाल ही में रणवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष पद पर थे और अब उन्हें जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया गया है, इससे आजाद सेवा संघ सरगुजा के पदाधिकारियों में उत्साह का वातावरण है।


अन्य पोस्ट