सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 6 जुलाई। कोरोना के तीसरी लहर का डर पूरे देश में बना हुआ है, फिर भी लोगों ने मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करना कम कर दिया है। पिछले साल भी लापरवाही की वजह से कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत देश में आई थी, इसी सब को देखते हुए आजाद सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा के द्वारा सरगुजा जिले में कोरोना जागरूकता अभियान चलाया।
आजाद सेवा संघ सरगुजा ने इसकी शुरुआत अंबिकापुर डी.सी रोड, बंगाली चौक में पंपलेट के माध्यम से की। इस दौरान देखने को मिला कि अंबिकापुर शहर के ठेलों वाले और जो लोग ट्रेफिक लाइट पर रुकते हैं, मास्क का उपयोग नहीं करते हंै तो इस पर आजाद सेवा संघ कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें मास्क लगाने को कहा गया। लोगों को सतर्क किया और घर- घर जाकर भी लोगों को पंपलेट दे कर कोरोना के तीसरी लहर के बारे बताया और वैक्सीनेशन कराने की अपील की। आजाद सेवा संघ सरगुजा इस जागरूकता अभियान को पूरे अंबिकापुर शहर में और ग्रामीण इलाकों में भी चलाएगा।
आज के इस अभियान में आजाद सेवा संघ सरगुजा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह,छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष गणेश मिश्रा,उपाध्यक्ष शोएब अख्तर, जिला सचिव इमरान आदि उपस्थित रहे।