सरगुजा

डॉ. मुखर्जी की जयंती पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धाजंलि
06-Jul-2021 7:45 PM
डॉ. मुखर्जी की जयंती पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धाजंलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 6 जुलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय बिलासपुर चौक अम्बिकापुर में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद ने अपना जीवन पार्टी संगठन व देश के लिए समर्पित कर दिया। कश्मीर को लेकर उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि आज कश्मीर से धारा 370 हटकर वह भारत का अभिन्न हिस्सा बन पाया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने वृृक्षारोपण कर पेड़ बचाने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, अनिल सिंह मेजर, विकास मरकाम, चम्पादेवी पावले, उद्धेश्वरी पैकरा, रोहित साय, प्रशांत त्रिपाठी, अभिमन्यु गुप्ता, अम्बिकेष केसरी, मंजूषा भगत, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, देवनाथ पैकरा, मधु चैदाहा, फुलेश्वरी सिंह, राजबहादुर शास्त्री, मधुसुदन शुक्ला, चंन्द्रशेखर तिवारी, सोनू तिग्गा, रामप्रवेष पांडेय, सर्वेश तिवारी, प्रिया सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट