सरगुजा
उप पंजीयक से शिकायत,कलेक्टर को लिखा पत्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 जुलाई। आज सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज ने चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देते हुए उप पंजीयक को शिकायत दी है। साथ ही कलेक्टर को भी कार्यकारिणी निरस्तर करने पत्र लिखा है।
बताया जाता है कि सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की रविवार को बैठक आहुत की गई थी, जिसमें समाज के पंजीयन के नवीनीकरण के लिए आवेदन में कार्यकारिणी का हस्ताक्षर होना था, परंतु बैठक में उपस्थिति बहुत कम रही, जिसका फायदा उठाते हुए वहां पर उपस्थित लोगों ने पुराने कार्यकारिणी को भंग कर नए कार्यकारिणी का गठन कर लिया और बैठक में उपस्थित लोगों ने ही आपस में पद बांट लिए।
जब ब्राह्मण समाज के सोशल मीडिया ग्रुप में इस घटनाक्रम की जानकारी पोस्ट की गई, तो सभी लोग अचंभित रह गए और इसका विरोध शुरू हो गया।
आज सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के सचिव विवेक दुबे एवं सह सचिव अभीषेक शर्मा तथा कोषाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देने के लिए पंजीयक कार्यालय अनेक विप्र बंधुओं को लेकर पहुंच गए और पंजीयक कार्यालय में इस चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दे दिए हैं। साथ ही कलेक्टर को भी पत्र दिया गया है कि समाज में असंवैधानिक तरिके से कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसे निरस्त किया जाए।
आज आवेदन देने के दौरान विवेक दुबे, अभीषेक शर्मा, जन्मेजय मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, रविन्द्र तिवारी, कमलेश तिवारी, दिवश दुबे, सिद्धार्थ मिश्रा, वेदांत तिवारी, रूपेश दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


