सरगुजा

विष्णु देव साय सरगुजा प्रवास पर
25-Jun-2021 8:04 PM
 विष्णु देव साय सरगुजा प्रवास पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय 26 जून को सरगुजा प्रवास पर रहेंगे। दोपहर 2.30 बजे संकल्प भवन भाजपा जिला कार्यालय में गोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर एमरजेंसी के समय तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए मीसा बंदियों का सम्मान किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी सरगुजा भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दी।


अन्य पोस्ट