सरगुजा

पूर्व जिलाध्यक्ष को प्रदेश में जगह मिलते ही हर्ष की लहर
25-Jun-2021 10:17 AM
पूर्व जिलाध्यक्ष को प्रदेश में जगह मिलते ही हर्ष की लहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

विश्रामपुर, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी अविभाजित सरगुजा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सहकारी बैंक के डायरेक्टर अजय गोयल को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश का विशेष आमंत्रित सदस्य में शामिल किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

ज्ञात हो कि अजय गोयल लंबे अरसे से राजनीति में पार्टी के लिए आत्मसमर्पण ढंग से कार्य करते आ रहे हैं।  प्रदेश संगठन ने जिस आशा और विश्वास से प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य में शामिल किया है। उससे भाजपा को आने वाले चुनाव में बहुत ही महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की संभावना है। उनके कुशल नेतृत्व से भाजपा 2023 की चुनाव में अपनी सरकार बनाने में सफल हो सकेगी।

बताया जाता है कि अजय गोयल गरीबों के सुख-दु:ख में हमेशा साथ खड़ा रहकर सभी समस्याओं को दूर करने का अथक प्रयास करते आ रहे हैं। आरोग्यम् शिविर के माध्यम से प्रख्यात हुए अजय गोयल दवाई वाले बाबा के नाम से भी जाने जाते हैं। लोगों के बीच उनके जुड़ाव से जनता के बीच चहेते नेता रहे। राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणीय रहकर लोगों की मदद की।। मंडलों में दौरा कर रात्रि विश्राम भी किया। जिससे कार्यकताओं से मिलकर कार्य क्षेत्र की जानकारी बटोरते रहे। 

दंगल प्रतियोगिता कराकर लोगों को रोजगार से जोडऩे का भी उन्होंने महत्वपूर्ण प्रयास किया। बुजुर्गों को कंबल बांटकर ठंड से बचने का एक छोटा सा  प्रयास भी उन्होंने किया।  आज प्रदेश संगठन ने भरोसा जताते हुए प्रदेश का विशेष आमंत्रित सदस्य का दर्जा देकर भरोसा जताया है। बहरहाल इस खबर के बाद पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल व्याप्त है।


अन्य पोस्ट