सरगुजा
कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अजिरमा में अधिष्ठाता जायसवाल ने कार्यभार सम्हाला
09-Jun-2021 10:06 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,9 जून। राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अजिरमा, अम्बिकापुर, के 14वें अधिष्ठाता के रूप में डॉ. पी. के. जायसवाल ने 9 जून को कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण पश्चात् महाविद्यालय के सभी वैज्ञानिकगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनियुक्त अधिष्ठाता का अभिनंदन किया। इंदिरा गाधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के शिक्षक संघ, अम्बिकापुर क्षेत्रीय इकाई के सचिव डॉ. डी. के. गुप्ता एवं कर्मचारी कल्याण संघ (अम्बिकापुर) के अध्यक्ष धीरेश कुमार पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन दिया। नवनियुक्त अधिष्ठाता ने सभी को शुभकामनाएं दी एवं तत्परता से टीम भावना के साथ महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के विकास के लिए निरंतर कार्यशील रहने की अपील की। डॉ. डी. के. गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे