सरगुजा
अजीत जोगी छात्र संगठन सरगुजा जिलाध्यक्ष बने रणवीर
08-Jun-2021 9:20 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर,8 जून।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी, विधायक दल के नेता धरमजीत सिंह व जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार, पार्टी महामंत्री महेश देवांगन व सरगुजा संभाग अध्यक्ष दानिश रफ़ीक के मार्गदर्शन में अजीत जोगी छात्र संगठन सरगुजा संभाग अध्यक्ष रचित मिश्रा के सहमति से सरगुजा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह को नियुक्त किया गया है।
रणवीर सिंह के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में बहुत ही खुशी का माहौल बना हुआ है। रणवीर सिंह के द्वारा संगठन को विश्वास दिलाया गया है कि मैं हर समय संगठन के प्रति संवेदनशील रहूंगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे