सरगुजा

यूथ कांग्रेस की बैठक में महंगाई-कोरोना पर चर्चा
06-Jun-2021 10:01 PM
यूथ कांग्रेस की बैठक में महंगाई-कोरोना पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर, 6 जून।
आदित्येश्वर सिंहदेव के मार्गदर्शन पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में जिला यूथ कांग्रेस सरगुजा के नवीन कार्यकारिणी की बैठक 6 जून को जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवीन कार्यकारिणी का आपसी परिचय के साथ-साथ बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर चर्चा किया गया।
ज्ञात हो कि देश में महंगाई की लहर कोरोना के लहर से भी तेज चल रही है, आमजन महंगाई की मार से हताश हैं। इसी मुद्दे को यूथ कांग्रेस के बैठक में मुख्य बिंदु बनाकर चर्चा किया गया। महंगाई के साथ साथ देश में बेरोजगारी भी चरम पर है बेरोजगार युवाओं की आवाज बनकर सदैव ही यूथ कांग्रेस कार्यरत रहा है। इन्हीं सारी समस्याओं को मद्दे नजर रखते हुए नवीन कार्यकारिणी को वार्ड स्तर पर समस्या समाधान एवं यूथ कांग्रेस सदस्यता विस्तार पर जोर देने को कहा गया। साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर भी इन्ही मुद्दे से निजात पाने के लिए विभिन्न आयोजन के संबंध में चर्चा किया गया। टीकाकरण के लिए भी सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने का समझाइश दिया गया।

 बैठक में मौजूद रहे विरेन्द्र सिंह देव ,दिनेश शर्मा,स्वर्णिम शुक्ला,अविनाश शुक्ला,विशाल सिंह ,देवब्रत गुप्ता(देवा), दिलीप मिंज,आकाश यादव ,मकसूद हुसैन , सुरेन्द्र गुप्ता , वैभव पांडेय,प्रकाश ठाकुर, उत्कर्ष पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ता।

 


अन्य पोस्ट