सरगुजा

राजपुर, 5 जून। केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में विधायक सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने निवास स्थान पर पम्पलेट लेकर धरना प्रदर्शन किया ।
देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ अब कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। महंगाई को लेकर विधायक सहित कांग्रेस के पदाधिकारी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महराज सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास पर महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत दो जैसे तख़्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस विधायक व सांसदीय सचिव चिंतामणि महराज अपने निवास राजपुर में आकर विरोध जताया। इस दौरान संतोष सिंह राजू गुप्ता मनोज अग्रवाल नीलेश जायसवाल सत्यनारायण अग्रवाल हिरा लाल यादव उपस्थित थे वही ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह जितेंद्र गुप्ता सुरेश सोनी खोरेन खलखो डॉ. बी एन द्विवेदी,श्रीमती बिंदु तिवारी,सुरेश सोनी लालसाय मिंज,नीरज तिवारी, विकास अंबष्ट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।