सरगुजा

कांग्रेसियों ने घरों के सामने दिया धरना
05-Jun-2021 9:01 PM
 कांग्रेसियों ने घरों के सामने दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अम्बिकापुर, 5 जून।
बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसी आज केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अपने अपने घरों के सामने धरने पर बैठे।
प्रदेश भर में एक साथ 10 से 12 बजे तक हाथ में केंद्र सरकार और महंगाई विरोधी नारे लिखे तख्तियों के साथ धरना देकर तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया। 
सरगुजा में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद में निज निवास पर उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम,अशफाक अली प्रमोद चौधरी, मग्गू सिंह,अविनाश ,रोशन कनौजिया, लक्ष्मी गुप्ता,अशफाक कमर के साथ बैठे। 
जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने करजी भंडार में धरना दिया। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर ग्रामीण अध्यक्ष श्विनय शर्मा, दरिमा अध्यक्ष वायु श्री सिंह, सयैद अख्तर हुसैन, जनपद अध्यक्ष ननकी सिंह, प्रमेन्द्र सारजल, उमाशंकर,  सजीव कश्यप, रामप्रकाश,विनोद राजवाड़े, दीक्षित शर्मा, आदित्य त्रिपाठी, गीता, राधिका प्रसाद, सुरेश कुशवाहा, सत्यनारायण, विन्ध्येश्वर, शिव राजवाड़े, राकेश सोनी थे।

20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने गद्दी पर स्थित अपने घर में धरना दिया। संगम चौक स्थित जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के निवास में महापौर अजय तिर्की पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा जिला प्रवक्ता आशीष वर्मा, रंजन सिंहा,अमित सिंह,व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, अमित तिवारी राजा,संजय सिंह ने धरना दिया । 
संजीव मंदिलवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, शेख नसीमा उदयपुर में राजनाथ सिंह, सिद्धार्थ सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राधा रवि, भोजवन्ति सिंह आदि ने महंगाई के विरोध में धरना दिया।

 


अन्य पोस्ट