सरगुजा

एमएस सिंहदेव की जयंती पर कई कार्यक्रम
02-Jun-2021 10:19 PM
एमएस सिंहदेव की जयंती पर कई कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,2 जून।
राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव स्व.महाराजा एम एस सिंहदेव की जयंती पर कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में कांग्रेस जनों ने स्व.सिंह देव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।सरगुजा राज परिवार से जुड़े गोविंद शर्मा ने स्व.एम एस सिंह देव के जीवन पर प्रकाश डाला। नगर निगम द्वारा नया बस स्टैंड स्थित एम एस सिंह देव चौक पर वृक्षारोपण का कर्यक्रम आयोजित था,यहां वरिष्ठ नागरिकों और कांग्रेस जनों ने स्व.सिंहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रिंग रोड के डिवाइडर पर रंग बिरंगे फूलों के पौधे भी रोपे गए.

इस अवसर पर,बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद,महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता,विन्ध्येश्वर शरण सिंह देव, जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा बंटी, मो इस्लाम,हेमंती प्रजापति,जनार्दन त्रिपाठी,सैयद अख्तर,आशीष वर्मा,हेमंत तिवारी,चुनमुन तिवारी, माधवेन्द्र सिंह,अनूप मेहता,अशफाक अली,शुभम जायसवाल, निक्की खान सहित अन्य उपस्थित थे।.

वृद्धाश्रम की मरम्मत के लिए 5 लाख
स्व.महाराजा मदनेश्वर शरण सिंह देव की स्मृति में राघवपुरी स्थित वृद्धाश्रम में फलदार वृक्ष के पौधे लगाए गए।आश्रम के भवन की मरम्मत की आवश्यकता के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के निर्देश पर जिला पंचायत के कार्यवाहक उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।इस दौरान ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा, सरपंच अशोक, सैय्यद अख्तर, गुरप्रीत सिंह सिद्धू,कमलकांत,समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट