सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 1 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सात साल पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर व भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के नेतृत्व में किसान मोर्चा सरगुजा जिले के 12 मंडलों में सेवा का कार्य किये। इस दौरान जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र जन सेवा का कार्य किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रभारी अम्बिकेश केसरी ने कहा कि किसान मोर्चा अबकी बार अग्रणी भूमिका में नजर आरही है और लोगो को कोरोना टीकाकरण के लिए जागृत भी कर रही है क्योंकि समाज व देश विरोधी लोगों के द्वारा टीकाकरण को लेकर दुष्प्रचार किया गया है और प्रभारी ने सफल कर्यक्रम के लिए किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी है।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतापूर्वक 7 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा 12 मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया गया व कोरोना महामारी से बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर वितरण कर, जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन ,फल,सब्जी व बिस्किट वितरित किया गया। साथ ही साथ कोरोना का टीका लगवाने हेतु लोगों प्रेरित भी किया और यह भी कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के साथ साथ सेवा करने वाला राजनीतिक दल है जो जन सेवा जैसे कार्यक्रम जनता के बीच हमेशा कार्यक्रम आयोजित करते रहता है। जब भी जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता होने पर किसानमोर्चा के कार्यकर्ता हमेशा जन सेवा के कार्य मे उपस्थित रहेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा नगर द्वारा स्वछता दीदियों को एसएलआरएम सेंटर जाकर दिया। सेवा ही संगठन अभियान अंतर्गत भाजपा भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केसरी,अनिल सिंह,जमुना यादव,सरजू यादव,विद्यानंद मिश्रा, अनिल तिवारी,आकाश गुप्ता,सोमनाथ सिंह,मनोज कंसारी, राजू पांडेय, काशी केसरी,सुनील बघेल,गौतम विष्वकर्मा,मनीष सिंह, मनोज यादव,मनीष बारी, हीरा सिंह, नरेंद्र सिंह,सतीष जायसवाल,गोपाल यादव,कन्हैया सोनी, मोहपाल,विनोद अग्रवाल, गोपाल यादव,श्रवण सिंह,रघुरेश्वर गुप्ता,प्रदीप कुमार प्रेमी,मोहर साय तिर्की,दिवस दुबे,मनोज प्रसाद,सौरभ विशवकर्मा, नंदू ताम्रकार राजू यादव सहित भाजपा किसानमोर्चा के कार्यकर्ता अपने अपने जिमेदारी क्ष्रेत्र में उपस्थित रहे।