सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 31 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफल सात वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही ‘संगठन अभियान’ अन्तर्गत ‘नगर महिला मोर्चा’ अम्बिकापुर नगर अध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े व टीम ने गुरुद्वारा वार्ड में जरुरतमंदों को राशन, मास्क और छोटे बच्चों को दूध, बिस्कुट बांटे।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सभी बहनों सहित वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह पूर्व पार्षद व वरिस्ठ नेता करता राम गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष,पूर्व एल्डरमैन शैलेश सिंह, मधु चौदाहा, श्वेता गुप्ता पूर्व एल्डरमेन भीम सोनकर, आतिश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा नगर महामंत्री ज्योति चौरसिया ने किया।