सरगुजा

टूलकिट विवाद, भाजपा का धरना-प्रदर्शन
21-May-2021 10:58 PM
टूलकिट विवाद, भाजपा  का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 21 मई।
टूलकिट मामले में पूरे प्रदेश में मामला तूल पकड़ लिया है। विगत दिनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने आवेदन देने के बाद भाजपा नेताओं द्वारा अपने-अपने निवास पर धरना प्रदर्शन कर पुरजोर विरोध कर रही है।

राजपुर मंडल में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा हाथ में तख्ती लिये भूपेश सरकार होश में आओ, तानाशाही बंद करो तथा भूपेश हमें भी गिरफ्तार करो जैसे नारे के साथ एकजुट होकर शांतिपूर्ण अपने-अपने घरों पर विरोध प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शन के दौरान जिला महामन्त्री ओमप्रकाश जायसवाल, जिला मंत्री संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष अनिल दुबे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम सोनी, प्रशांत सिंह, आशीष सोनी, आर्यन जायसवाल पंकज गुप्ता, अनिल सिंह, शुभम सोनी, ऋ षभ तिवारी, राजू गुप्ता, समीर सोनी, रुद्रा ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया।

 


अन्य पोस्ट