सरगुजा

जिला प्रशासन को भी देंगे 5 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 26 अप्रैल। कोरोना काल में अंबिकापुर वन ठेकेदार संघ की ओर से कोविड के जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क ऑक्सीजन की व्यवस्था उपलब्ध कराया जा रहा है।
सरगुजा वन ठेकेदार संघ के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि दूसरे फेस की इस लहर में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है और वर्तमान में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए यह सुविधा लोगों को एक नया जीवन देगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को अपने इलाज के लिए गैर शासकीय महंगे अस्पतालों की ओर जाना पड़ता है, यदि समय में इसकी उपलब्धता हो जाती है तो कईयों का जीवन बचाया जा सकता है। समाज के और लोगों को इस महामारी में लोगों की मदत के लिए सामने आना चाहिए और मानवता की रक्षा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
संघ के अध्यक्ष राजीव ने बताया कि नगर में संघ जरूरतमंदों की सेवा करने हमेशा तैयार है। गत रविवार को ही नगर के एक डिप्टी रेंजर पुष्पराज पैकरा को 2 आक्सीजन सिलेंडर नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रशासन से भी बात हुई है लोगों के सेवा हेतु 5 नग जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर देने का निर्णय लिया है।
नगर में किसी को भी आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हो तो राजीव अग्रवाल 9826585186, मनीष गोयल 9826130990, मुकेश अग्रवाल 9425269521 पर किसी भी समय संपर्क कर सकते हंै। गौरतलब है कि सरगुजा जिले में कोरोना प्रभावित मरीजो की संख्या लगतार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए संघ ने मानव सेवा करने का यह बीड़ा उठाया है।