सरगुजा

अम्बिकापुर, 24 अप्रैल। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम बनाकर शहर भ्रमण कर नियमों के अनुपालन का जायजा लिया। नगर निगम अम्बिकापुर के प्रमुख चौक-चौराहों तथा मार्गों पर लोगों के बेवजह बाहर निकलने की पड़ताल की। उन्होंने प्रतिबंधात्मक आदेश में दी गई अनुमति के बिना बाहर निकलने वाले लोगों पर चालानी कार्यवाही की। 25 फरवरी से प्रारम्भ तम्बाकू मुक्ति तथा कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वाले 3 हजार 859 लोगों से अब तक 7 लाख 59 हजार 890 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे 13 अप्रैल प्रात: 6 बजे से पूरे जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है। नियमों का पालन कराने जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी डटे हुए हैं।
निगरानी दलों द्वारा कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।