सरगुजा

मास्क नहीं पहनने वालों पर अब तक ढाई लाख से अधिक जुर्माना
02-Apr-2021 7:48 PM
 मास्क नहीं पहनने वालों पर अब तक ढाई लाख से अधिक जुर्माना

अम्बिकापुर, 2 अप्रैल। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम तथा नियंत्रण हेतु संयुक्त निगरानी दल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों, दुकानों, सब्जी बाजारों में बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्रवाई कर अर्थदंड वसूला जा रहा है तथा लोगों को मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की समझाईश दी जा रही है। राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बिना मास्क के घूमने वाले अब तक 2 हजार 222 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 2 लाख 75 हजार 830 रुपए जुर्माना वसूला है। टीम द्वारा बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के साथ ही दुकानों व सब्जी बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन करने की समझाईश दी जा रही है।


अन्य पोस्ट