सरगुजा

राजपुर ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा
15-Mar-2021 8:00 PM
 राजपुर ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 15 मार्च। बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी एवं राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह की अनुशंसा व जिला महामंत्री अजय सोनी के अनुमोदन पर राजपुर ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

कार्यकारिणी में वरिष्ठ आदिवासी नेता लालसाय मिंज के अलावा सुनील अग्रवाल,बृजेश मिश्रा व विकास बंसल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ बीएन द्विवेदी को कोषाध्यक्ष और महामंत्री नीरज तिवारी को बनाया गया है। ब्लॉक कांग्रेस में विद्यानंद दुबे व मोहम्मद इकबाल को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा राम बिहारी यादव को किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ का अध्यक्ष,लक्ष्मी सोनी को महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ ग्रामीण का अध्यक्ष, सुदामा राजवाड़े सेवादल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, आनंद मसीह तिर्की अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, दिनेश सोनवानी को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, मुमताज अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, दीपचंद तिर्की को राजीव गांधी पंचायती राज व प्रमोद ठाकुर को असंगठित कांग्रेस मजदूर संघ का अध्यक्ष, कन्नीलाल जायसवाल को अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का अध्यक्ष व राजधन यादव को महामंत्री बनाया गया है। चंदर यादव को मनरेगा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं विकास अंबस्ट को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यकारिणी में 24 संरक्षक सदस्य एवं 20 विशेष आमंत्रित सदस्य भी रखे गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी के सभी साथियों से अपील की है कि संगठन की मजबूती व सरकार की नीतियों को गांव-गांव तक लेकर पूरी क्षमता से मिलजुल कर सभी लोग काम करें ताकि मिशन 2023 में हम सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें।


अन्य पोस्ट