सरगुजा
भाजपा संगठन को मजबूत करना जरूरी-दुबे
01-Mar-2021 11:25 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लखनपुर, 1 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने तथा विपरित परिस्थिति में भी संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने के साथ भाजपा संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है । उक्त बातें भाजपा के सरगुजा प्रभारी ज्योतिनद दुबे ने 1 मार्च को सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित लखनपुर मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्रों में तथा बूथ स्तर के संरचना को मजबूत करने की जरूरत है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी संगठन को मजबूत बनाए जाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किया, वहीं भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के संदर्भ में जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, विनोद हर्ष राजेंद्र जयसवाल, दिनेश साहू, बृज किशोर पांडे उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे